कांवड़ यात्रा को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित, 10 अगस्त को सुबह 6 बजे निकलेगी यात्रा
चंदवारा : चंदवारा शिव मंदिर के प्रांगण में आज (शनिवार, 8 अगस्त) शाम 4:00 बजे *शिव महिमा पूजा समिति* की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्णा राणा ने की। बैठक में आगामी 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः *6:00 बजे* उत्तरवाहिनी गौरी नदी डिग्री कॉलेज चंदवारा के पीछे से दोमुहानी धाम पुतो तक निकलने वाली *कांवड़ यात्रा* की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के कई गणमान्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर सोनी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव,विभाग बजरंग दल संयोजक राजू यादव,विहिप जिला मंत्री प्रदीप सिंह,विभाग सह संयोजक मनोज राणा, बाबूलाल महतो,प्रकाश ठाकुर,गौतम कुमार,राजकुमार वर्णवाल,विजय प्रसाद यादव,राजकुमार यादव,मुन्ना कुमार वर्णवाल,प्रमोद कुमार वर्मा,छोटेलाल मोदी,महेंद्र यादव,प्रमोद मोदी,अज्जू सिंह,बबलू यादव,नवीन पाण्डेय,संतोष कुशवाहा,अनिल पाण्डेय,द्वारिका प्रसाद राणा,मुंशी यादव तथा अन्य सदस्य शामिल थे। समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 10 अगस्त को समय पर पहुंचकर कांवड़ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.