चंदवारा में गूंजा 'हर-हर महादेव', भव्य कांवड़ यात्रा में झूमे श्रद्धालु
चंदवारा (कोडरमा) : सोमवार 10 अगस्त 2026 को चंदवारा स्थित उत्तर वाहिनी नदी से दोमुहानी धाम पुत्तो तक एक भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजधारी धाम स्थित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज एवं दोमुहानी धाम पुतो के मुख्य पुजारी सुगेश्वर पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के द्वारा किया गया।समिति के लोग अंग वस्त्र,श्रीफल एवं धार्मिक ग्रन्थ देकर दोनों अतिथि का स्वागत किए।इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ भाग लिया।
उत्तर वाहिनी नदी से पवित्र जल उठाकर श्रद्धालुओं का जत्था बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ दोमुहानी धाम पुत्तो के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव' के नारों से गुंजायमान रहा। कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण भक्ति संगीत रहा। डीजे की धुन और प्रख्यात गायिका मनिता श्री के सुरीले भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। मनिता श्री के भजनों ने पूरे वातावरण को शिवभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया और श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए जगह-जगह पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे। ग्रामीणों की ओर से कांवड़ियों के लिए ठंडा पानी, शरबत, ताज़ा फल और जलेबी की उत्तम व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों के इस आतिथ्य और सेवा भाव ने कांवड़ यात्रा को और भी सुगम और ऐतिहासिक बना दिया।
दोमुहानी धाम पुत्तो पहुँचकर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।अंत में मंदिर द्वारा वितरण महाप्रसाद का सभी श्रद्धालुगण ने आनंद लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, विभाग संयोजक राजू यादव,विभाग सह कार्यवाह मनोज राणा,विहिप जिला मंत्री प्रदीप सिंह,विहिप प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राणा, विहिप प्रखंड मंत्री विजय यादव,मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर सोनी,जिला संपर्क प्रमुख अजय बर्नवाल,चंदवारा प्रमुख मंजू देवी,उपप्रमुख खुशबू देवी,पूर्वी मुखिया संजय दास,पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा,पूर्व प्रमुख लीलावती देवी,पूर्व उपप्रमुख संजय बर्नवाल,थाम मुखिया पुष्पा देवी,विजय यादव,विजय मोदी,अज्जू सिंह,महेंद्र यादव,अनिल यादव,बीरेंद्र यादव,सुरेश यादव,पप्पू बर्नवाल,प्रकाश ठाकुर,सुषमा सुमन,प्रदीप सुमन,सत्येंद्र यादव,प्रमोद वर्मा, छोटेलाल मोदी,प्रमोद मोदी,विनय राणा,मुन्ना बर्नवाल,अनूप वर्मा,अमित सिंह एवं हजारों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.