चंदवारा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन; देशभक्ति के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

चंदवारा - स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज चंदवारा मंडल में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह तिरंगा यात्रा भोंडो पंचायत से शुरू होकर आरागारो पंचायत होते हुए  थाम पंचायत तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के उत्साह से सराबोर दिखे।
इस तिरंगा यात्रा का सफल नेतृत्व मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,सुखदेव साव और द्वारिका प्रसाद राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जन-जन तक राष्ट्रभक्ति का संदेश
यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर थाम पंचायत में सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।जिसमें मुख्य रूप से खूब लाल साव, प्रेम साव, शत्रुघ्न साव, लखन साहू, मुकेश दास, प्रियंका कुमारी, पप्पू रजक, सुनील साहू, संतोष गुप्ता, सीताराम साव तथा सैकड़ो कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल थे।

 

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.