500 पौधे देकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोडरमा- तिलैया बस्ती में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साई इलेक्ट्रो कारिस्टा प्राइवेट लिमिटेड (सुपर शक्ति) की ओर से ग्रामीणों के बीच 500 पौधों का वितरण किया गया। कंपनी की इस पहल के तहत ग्रामीणों को पौधे उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक कवि यामिनिक के साथ रामचंद्र सिंह, डीके वर्मा, बलराम सिंह एवं सुधीर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीणों ने पौधे प्राप्त कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लगाने तथा नियमित रूप से देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कंपनी की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाने की जरूरत है।

कंपनी प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि लगाए गए पौधों को केवल लगाने तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।


संवाददाता - अनिल सिंह कोडरमा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.