डस्ट लदी गाड़ियों से परेशान चंदवारा के लोग, सर्विस रोड पर लग रहा जाम
कोडरमा : चंदवारा बांझेडीह प्लांट से डस्ट लेकर चलने वाली गाड़ियां चंदवारा थाना से लेकर पुराने थाना तक सर्विस रोड के किनारे खड़ी कर दी जा रही हैं। इससे सड़क पर धूल का गुबार उठने के कारण आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर डस्ट लदी गाड़ियों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ लगातार उड़ रही धूल से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दुकानदारों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
बताया गया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष मामला उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सर्विस रोड पर डस्ट लदी गाड़ियों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए तथा धूल से उत्पन्न हो रही समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जनहित में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर : अनिल सिंह
No Previous Comments found.