चंदवारा अंचलाधिकारी के विरूद्ध एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भोंडो के ग्रामीणों द्वारा किया गया

चंदवारा : चंदवारा प्रखंड के भोंडो गांव की 300 एकड़ गैरमजुरवा जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ और भोंडो मिडिल स्कूल की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्कूल के स्थानान्तरण की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने एकदिवसीय शांतपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह धरना चंदवारा अंचलाधिकारी के कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया। धरने में शामिल ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द गैरमजुरवा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए और स्कूल को स्थानांतरित करे ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों ने स्कूल की दयनीय हालत पर चिंता जताई और कहा कि मौजूदा स्थान पर बच्चों को प्रार्थना, खेल और मिड-डे मील जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ता है। साथ ही स्कूल के वर्तमान स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। आज के धरने की अध्यक्षता श्री बासुदेव साव ने की और संचालन श्री सुखदेव साव ने किया। धरने में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मनोज शर्मा, शत्रुधन साव, दिनेश रजक, सुरेन्द्र रजक, घनश्याम दास, राहुल, टिंकू, देव, किशोर, मोहन, लालदेव साव, बंधु और बिनोद राणा प्रमुख थे। इस अवसर पर एक पोस्टर भी लगाया गया, जिसमें 'BHONDO गांव के गैर मजरुआ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराएं' और 'हमारी मांगे पूरी करो' जैसे नारे लिखे थे। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.