चंदवारा के चौराही में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन ग्रामीणों को मिलेगी बिजली संकट से राहत विधायक मनोज कुमार यादव ने सुनीं समस्याएं
चंदवारा (कोडरमा) : प्रखंड की भोंडो पंचायत अंतर्गत ग्राम चौराही में लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने गांव में नए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। नया ट्रांसफार्मर चालू होने से क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति की उम्मीद बंधी है, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। उद्घाटन के उपरांत विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर स्तर पर ठोस प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या दूर करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,मंडल उपाध्यक्ष आनंद मोदी, मंडल कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बर्नवाल, सुखदेव साव, सुरेश यादव, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र ठाकुर, अनिल पंडित सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.