चंदवारा के गायत्री प्रज्ञा पीठ थाम में विहिप स्थापना दिवस एवं खंड कार्यवाह का जन्मदिन वैदिक रीति से संपन्न
चंदवारा : चंदवारा प्रखंड के थाम स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में रविवार, 13 सितंबर 2026 को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खंड कार्यवाह गौतम कुमार का जन्मदिन श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के मुख्य पुजारी कैलाश पंडित एवं विनोद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाईं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मनोज राणा ने विहिप स्थापना के ऐतिहासिक संदर्भ और समाज में एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। तभी से यह संगठन गीता, गंगा, गौ, मंदिर और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
जन्मदिन पर पौधारोपण और हवन करें मनोज राणा ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू समाज को अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर केक काटना पश्चिमी अंधानुकरण है। इसके स्थान पर हवन-पूजन, पौधारोपण और बड़ों का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन मनाना ही हमारी वास्तविक संस्कृति है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं और गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर खंड कार्यवाह गौतम कुमार को दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।इस मौके पर विहिप जिला मंत्री प्रदीप सिंह, विहिप प्रखंड मंत्री विजय प्रसाद यादव,प्रदीप साव, बिनय कुमार राणा, मनोज साव, मनीष बर्णवाल, भागीरथ साव, नंदकिशोर साव, जितेन्द्र राणा, लक्ष्मण राणा,कन्हाई यादव,किशोर साव,कृष्णा गुप्ता,मालती देवी,गोमिया देवी, सरीता देवी,गीता देवी,सुनीता देवी,रेखा देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.