चंदवारा के पूरनाथाम में धूमधाम से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन
कोडरमा : चंदवारा प्रखंड अंतर्गत थाम पंचायत के पूरनाथाम में सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाम पंचायत की लोकप्रिय मुखिया पुष्पा देवी के द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सांस्कृतिक एकता मजबूत होती है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं, और इस तरह के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ हमारी समृद्ध परंपरा को भी जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से आयोजन संपन्न कराने के लिए पूजा समिति के सभी सदस्यों की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने भक्ति गीतों, लोकगीतों और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए पूरनाथाम समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर पंचायत के विजय प्रसाद यादव,रामचंद्र पंडित,जेहल पंडित,मनोज प्रजापति,महेश पंडित,राजकुमार पंडित,उमेश यादव,प्रभु यादव,राजू यादव,सुरेन्द्र यादव,दिनेश यादव,राजेश यादव,संजय यादव,गोवर्धन यादव,प्रदीप यादव,अनिल यादव,रघु यादव,उपेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य लोग, समाज सेवी और भारी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गौतम
No Previous Comments found.