दुर्गा पूजा पर साईं जागृति क्लब भोंड़ो कराएगा भव्य कला प्रतियोगिता, 25 सितंबर से पंजीकरण शुरू
चंदवारा : चंदवारा प्रखंड स्थित भोंड़ो पंचायत के शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर साईं जागृति क्लब, भोंड़ो द्वारा इस वर्ष भी भव्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आगामी 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। क्लब प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा लें।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में छिपी कलात्मक प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना और कला-संस्कृति के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.