सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री महेश एकेडमी में चित्रांकन प्रतियोगिता, 22 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
डोमचांच : भारतीय जनता पार्टी, डोमचांच नगर मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 22 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और महान व्यक्तित्वों से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में आरूषी कुमारी पांडेय ने प्रथम, संस्कृति कुमारी ने द्वितीय तथा सायरा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार के दिशा-निर्देश में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं प्रियांशु कुमार द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, प्राचार्या रीना दाराद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, देशभक्ति और विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं के जरिए विकसित भारत के सपने को चित्रों में प्रदर्शित किया।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.