सेवा पखवाड़ा के तहत “मेरे सपनों का भारत” चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित
कोडरमा : झुमरी तिलैया में भारतीय जनता पार्टी, झुमरी तिलैया नगर मंडल उत्तरी की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर शैमरॉक गुरुकुल विद्यालय में चित्रलेखा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं, विचारों और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता में इशिता कुमारी ने प्रथम, अर्पिता कुमारी ने द्वितीय तथा आरुषि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनुप जोशी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, चंद्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष इंद्रदेव बर्नवाल, पल्लव कुमार बर्नवाल, नगर महामंत्री पप्पू भदानी, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी बर्नवाल एवं अंकित गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा कुमारी सिंह के साथ शिक्षिकाएं अंजली कुमारी, एकता सिंह एवं अंजली गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा कुमारी सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा उनके अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने में मदद मिलती है।
भाजपा पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा पखवाड़ा के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा “मेरे सपनों का भारत” विषय के माध्यम से उनके विचारों और कल्पनाओं को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना था।
रिपोर्टर : अनिल सिंह

No Previous Comments found.