जितिया पर्व पर दुमदुमा पहाड़ी के समीप झूमर कार्यक्रम आयोजित

डोमचांच - (कोडरमा)। मधुबन पंचायत स्थित दुमदुमा पहाड़ी के समीप झारखंड के पारंपरिक पर्व जितिया के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पारंपरिक झूमर का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुमदुमा पहाड़ी के समीप झूमर कार्यक्रम का आयोजन पिछले करीब 50 वर्षों से होता आ रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा हुआ है, जिसमें आसपास के ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। जितिया पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.