विभिन्न पूजा पंडालों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोडरमा : दुर्गापूजा को लेकर जयनगर थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने जयनगर, परसाबाद, पिपचो, गोहाल समेत विभिन्न स्थानों के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। पूजा समितियों से उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

रिपोर्टर : अनिल सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.