चंदवारा में बिजली संकट पर बरही विधायक मनोज यादव सख्त, अधीक्षण अभियंता से मिले

चंदवारा / कोडरमा :  प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट और जले हुए ट्रांसफार्मरों की समस्या को लेकर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कड़ा रुख अपनाया है।

विधायक ने सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी के साथ कोडरमा स्थित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की।

विधायक ने कोटवारडीह, पूर्णाथाम और जौंगी-नावाडीह (फुटानी चौक) की समस्याओं से अवगत कराया -
कोटवारडीह: 25 केवी का ट्रांसफार्मर जलने और 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से 70-75 उपभोक्ता प्रभावित हैं। विधायक ने दोनों को हटाकर तत्काल नया 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
पूर्णाथाम: 63 केवी ट्रांसफार्मर जलने से संकट, नई डीपी या क्षमता बढ़ाकर 200 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।
जौंगी नावाडीह: अधिक लोड की समस्या को देखते हुए 100 केवी ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कर लगाने का सुझाव दिया।

विधायक मनोज यादव ने कहा कि ग्रामीणों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है, विभागीय शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अधीक्षण अभियंता ने जल्द नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और तकनीकी कमियां दूर कर आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : राहुल राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.