फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस की सख्ती, ढोल-नगाड़े के साथ घर में चिपकाया इस्तिहार कांड संख्या 64/26 में फरार कलीम अंसारी उर्फ कल्लू मियां के घर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम
चंदवारा : चंदवारा थाना कांड संख्या 64/26 के फरार अभियुक्त कलीम अंसारी उर्फ कल्लू मियां, निवासी ढाब, थाना चंदवारा, जिला कोडरमा के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर विधिवत इस्तिहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस-प्रशासन की टीम ढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर पहुंची। इस दौरान सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए इस्तिहार चिपकाया गया और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। कांड संख्या 64/26 में फरार चल रहे कलीम अंसारी उर्फ कल्लू मियां की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।मौके पर पु0अ0नि सुरेंद्र उपाध्याय, पु0 अ0 नि0 रवि खेस, स0, अ0, नि0 पुनिता कुमारी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे l
रिपोर्टर : गौतम कुमार

No Previous Comments found.