चंदवारा प्रखंड स्थित बड़की धमराय के शिव मंदिर प्रांगण में RSS ने मनाया विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन

चंदवारा : चंदवारा प्रखंड अंतर्गत बड़की धमराय पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज को लगाकर खण्ड कार्यवाह गौतम कुमार ने सामूहिक गीत गाया।इसके बाद में संघ के स्वयंसेवकों व स्थानीय ग्रामीणों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मनोज राणा ने कहा कि आज का दिन संघ परिवार के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवशाली है। उन्होंने बताया कि विजयादशमी के ही पावन पर्व पर सन् 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी।
मनोज राणा ने शस्त्र और शास्त्र की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में आत्मरक्षा, धर्म की रक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए शक्ति साधना का विशेष महत्व रहा है। हमारे सभी देवी-देवताओं के हाथों में अस्त्र-शस्त्र सुशोभित हैं, जो यह संदेश देते हैं कि सज्जनों की रक्षा और दुर्जनों के दमन के लिए शक्ति संपन्न होना आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण, संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने समाज की एकता और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.