चंदवारा के शिव मंदिर बाजार प्रांगण में मकर संक्रांति उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोडरमा : आज दिनांक 14/01/2026 दिन बुधवार को चंदवारा के शिव मंदिर बाजार प्रांगण में मकर संक्रांति उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें वहां के लोगों के साथ मिलकर चूड़ा दही,गुड,तिलकुट का लुफ्त उठाया गया।
जिसमें बताया गया कि मकर संक्रांति अकेले मनाने का त्यौहार नहीं है यह सबके साथ मिलकर मनाने वाला त्यौहार है क्योंकि आज के समय में अधिकांश व्यक्ति अपने घर पर त्यौहार मनाकर सीमित हैं जिसको आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद बड़े पैमाने पर सभी के साथ मिलकर मनाते हैं। यह त्यौहार संघ के छ: उत्सव में एक है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी मुख से प्रथम बार ॐ की ध्वनि का उत्पत्ति हुआ था। आज ही के दिन से खरमास की समाप्ति और शुभ कार्य करने का शुरुआत माना जाता है।आज से सूर्य मकर राशि दक्षिणायन से उत्तरायण हुआ है।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चंदवारा पश्चिमी मुखिया श्री संतोष कुशवाहा जी,विहिप जिला सह मंत्री प्रदीप सिंह जी, आरएसएस  खण्ड कार्यवाह गौतम कुमार,विहिप जिला सेवा प्रमुख पप्पू बर्नवाल,विहिप प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राणा, खण्ड प्रचार प्रमुख सूरज श्रीवंश,पंकज कुमार,सोनल कुमार,दिलीप राणा,प्रमोद वर्मा,अनूप सोनी,प्रकाश शर्मा,प्रकाश राणा,सोहन पंडित आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गौतम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.