12 वर्षीय कन्हैया कुमार को चंदवारा थाना प्रभारी श्री शशिभूषण कुमार जी के नेतृत्व में उरवां से सकुशल बरामद कर लिया ग
कोडरमा : झारखंड की राजधानी रांची से सटे ओरमांझी इलाके से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को आखिरकार कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखण्ड के उरवाँ से सकुशल बरामद कर लिया गया है।करीब 61 दिनों तक चले सघन अभियान के बाद रांची पुलिस को चंदवारा पुलिस की मदद से इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कन्हैया कुमार की सुरक्षित बरामदगी से जहां उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है वहीं पुलिस को उम्मीद है कि इस केस से जुड़े मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की परते भी खुलेगी।
बताते चले कि कन्हैया कुमार ओरमांझी के शंकर घाट सिलदिरी का रहने वाला है और वह बीते 22/11/2025 लगभग दो महीनों से रहस्यमय तरीके से लापता हुआ था।लगातार कई जिलों और राज्यों में छापेमारी के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।अब कोडरमा में बरामदगी के बाद रांची पुलिस राहत महसूस की है।इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग खुद रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर जी कर रहे थे उन्हीं के निर्देशन में गठित एसआईटी और स्थानीय थाना पुलिस लगातार जमीनी स्तर पर जांच अभियान चला रहे थे जिसका ये परिणाम है कि कन्हैया कुमार सकुशल बरामद किया गया ।
चंदवारा थाना प्रभारी श्री शशिभूषण कुमार जी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया था।जिसमें सफलता प्राप्त कर ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह जी ने इस बात को कन्फर्म किए है।
रिपोर्टर : गौतम


No Previous Comments found.