चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया
कोडरमा - चंदवारा पश्चिमी पंचायत भवन में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के लोकप्रिय मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा विधिवत झंडोत्तोलन किया गया झंडोत्तोलन के पश्चात अपने संबोधन में मुखिया जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि चंदवारा पश्चिमी पंचायत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है और पंचायत को बेहतर,सशक्त एवं आदर्श बनाने के लिए निरंतर मेहनत और ईमानदार प्रयास किए जा रहे हैं,जिसका सकारात्मक परिणाम अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। इस गरिमामय अवसर पर पंचायत सचिव कपिल देव यादव,उप मुखिया बसंती देवी,वार्ड सदस्य रतन पासवान,शारदा देवी,राखी देवी,जामुनी देवी,बबलू कुमार रजक,वार्ड प्रतिनिधि अरविंद कुमार,तुलसी दास,VLE मुकेश राही,पंचायत सहायक सुजीत कुमार राणा,मनोज कुमार राणा,शशि बाला भारती उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों में कृष्ण प्रसाद राणा,अर्जुन शर्मा,त्रिवेणी पांडे,इंद्रदेव ठाकुर,भूषण यादव,सुरेश यादव, श्रीकांत पांडे,पीयूष पांडे,अविनाश पंडित,राजकुमार पासवान,भृगु पंडित,राकेश कुमार रोशन,शंकर कुमार,महेश पंडित,सेवा पंडित,करण कुशवाहा,पप्पू कुमार बरनवाल, राजेंद्र कुमार, बंटीकुमार, सूरज कुमार मोदी,रेणु देवी,नेहा देवी,सावित्री देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ,जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में देशभक्ति,एकता और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।
रिपोर्टर - गौतम चंदवारा


No Previous Comments found.