चंदवारा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती
कोडरमा - चंदवारा के पानी टंकी के पास स्थित डॉ अम्बेडकर चौक के पास मे रविदास जयंती बड़े भव्य तरीके से मनाया गया। रविदास जी के जयंती के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन चंदवारा पूर्वी मुखिया अनीता देवी जी ने किया। इस मौके पर बंधन राम, सरजू राम, तुलसी दास, शंकर अंबेडकर, मुखिया सलाहकार संजय दास, इन्द्रदेव दास, सुरेंद्र दास, मनोज दास, अमित दास, जगरनाथ दास, लवदेव दास, ऋषि कुमार, दीपक दास, पप्पू दास, राजेंद्र दास, ननकू राम, सुरेश दास, भुनेश्वर दास, इंद्रदेव रविदास, उमाशंकर दास, सीता देवी, दिलीप दास सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान ही नौजवान लड़कों ने मोटर साइकिल रैली संजय दास, इंद्रदेव दास, तुलसी दास के अगुवाई मे निकाला गया।
रिपोर्टर - गौतम

No Previous Comments found.