जेजेए की बैठक में कई अहम निर्णय सभी सदस्यों का कराया जाएगा बीमा

कोडरमा : सहाना रोड स्थित द आई स्कूल परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) कोडरमा जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिले के वरीय पत्रकार संजीव समीर ने की, जबकि संचालन जेजेए के जिला महासचिव अनिल सिंह ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य से सालाना 600 रुपये शुल्क जमा कराया जाएगा, जिससे मार्च महीने के पहले सप्ताह में सभी सदस्यों का बीमा कराया जाएगा।

प्रेस क्लब की कई वर्षों से बैठक नहीं होने और लगभग आठ वर्षों से चुनाव नहीं होने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में हाल ही में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश का स्वागत करते हुए प्रेस क्लब को सक्रिय करने पर सहमति बनी। साथ ही प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए जेजेए की ओर से सदस्यों की सूची जिला जनसंपर्क अधिकारी को सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी सहमति बनी। तय किया गया कि अगली बैठक 8 मार्च को सतगावां में आयोजित की जाएगी, जबकि 1 मार्च को कोडरमा में होली मिलन समारोह आयोजित होगा।
बैठक में सुनील कुमार सिंहा, प्रेम भारती, अनिल सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र बरनवाल, विनय कुमार, राजेश प्रसाद यादव, सुधीर पांडेय, रंजन सिंह, अमित कुमार, राहुल कुमार, विनय शंकर वैद्य, रवि छावड़ा, मंटू सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : कौशल पांडेय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.