फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

कोडरमा : चंदवारा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–2 (कोड 615) में फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलाई जा रही है। यह दवा 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए अनिवार्य है। उम्र के अनुसार दवा की खुराक अलग-अलग निर्धारित की गई है।

यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया श्री संतोष कुमार कुशवाहा आंगनवाड़ी पहुंचकर दवा का सेवन किया। इस दौरान सहिया गायत्री देवी, सेविका चिंतामणि देवी, पोषण सखी ममता कुमारी एवं सहायिका सुधा देवी की उपस्थिति में लोगों को दवा खिलाई गई।
 सभी पंचायतवासियों से अपील है कि अपने नजदीकी मुखिया जी ने सभी से निवेदन किया है कि आंगनबाड़ी केंद्र पर आकर फाइलेरिया की दवा अवश्य खाएं, ताकि यह अभियान सफल हो सके और हमारा क्षेत्र फाइलेरिया मुक्त बन सके।

रिपोर्टर : गौतम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.