चंदवारा पश्चिमी में बाल विवाह रोको जागरूकता अभियान चलाया गया
कोडरमा : चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में* आयोजित “बाल विवाह रोको” जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने की। इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव कपिल देव यादव, उप मुखिया बसंती देवी, रोजगार सेवक अशोक कुमार दास, सेविका चिंतामणि देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वार्ड सदस्य रतन पासवान, शारदा देवी, राखी देवी, पंचायत सहायक सुजीत कुमार राणा, शशि बाला भारती, VLE मुकेश राही, संतोष पासवान, बहादुर पासवान, अनिल भुईयां, मनीष कुमार, चंपा देवी, रिंकी देवी, राजेश राम, छोटू साव के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण की और यह संकल्प लिया कि वे अपने गांव-समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए जागरूकता फैलाएंगे तथा किसी भी स्थिति में बाल विवाह होने नहीं देंगे।
मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय भी है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आगे आकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की।
रिपोर्टर : गौतम


No Previous Comments found.