चन्दवारा प्रखंड अंतर्गत चंदवारा पश्चिमी पंचायत में राज्य स्तरीय UNICEF टीम के द्वारा पंचायत स्तरीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई
कोडरमा : चन्दवारा प्रखंड अंतर्गत चंदवारा पश्चिमी पंचायत में राज्य स्तरीय UNICEF टीम के द्वारा पंचायत स्तरीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर यूनिसेफ स्टेट हेड बाल संरक्षण से *प्रीति श्रीवास्तव* कोडरमा जिला से DCPO नरेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में पंचायत के माननीय मुखिया श्री संतोष कुमार कुशवाहा, पीसीआई इंडिया -यूनिसेफ़ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय कुमार राणा, पंचायत सचिव श्री कपिल देव यादव, उप-मुखिया- बसंती देवी, तथा सभी पंचायत सहायक, सभी सहिया, सभी सेविका, सभी वार्ड सदस्य, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) श्री बलेश्वर यादव , JSLPS के जेंडर CRP एवं सदस्यगण तथा ANM उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। यूनिसेफ टीम द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत के *Standing Committee*के सदस्य अपने दायित्व को अच्छे से निर्वाह करें। एवं प्रत्येक गाँव में *VLCPC (Village Level Child Protection Committee)* का गठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि गांव स्तर पर बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन हो सके। इसके साथ पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) का संचालन सुचारु रूप से हो इसका भी निर्देश दिया गया, ताकि ग्रामीण को योजनाओं का लाभ पंचायत सचिवालय में ही मिलना सुनिश्चित हो सके।
साथ ही पंचायत को *महिला हितैषी पंचायत* एवं *बाल हितैषी पंचायत* के रूप में विकसित करने हेतु विशेष पहल करने का निर्देश दिया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, बाल अधिकारों की सुरक्षा, पोषण स्तर में सुधार, किशोरियों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने पंचायत को आदर्श महिला एवं बाल हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। तथा चन्दवारा पश्चिमी को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का सामूहिक निर्णय लिया गया।
रिपोर्टर : गौतम


No Previous Comments found.