रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न l

कोडरमा - चंदवारा आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु चंदवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने की l बैठक में अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारा निभाते हुए अपने-अपने त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। वही थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में डीजे संचालकों और जुलूस समितियों को सरकारी निर्देशों और तय रूट का पालन करने का निर्देश दिया गया। भ्रामक खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। प्रशासन की अपील अधिकारियों ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर एस आईं कन्हाय राम, रितेश गुप्ता, ए एस आईं नीरज कुमार, दिलीप मंडल, त्रिवेणी बास्के सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मंडल सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, चंदवारा पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, बिनोद प्रसाद बरनवाल, बजरंगदल विभाग संयोजक राजू यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल, पत्थलगड्डा मुखिया प्रतिनिधि राजदेव पासवान, भौंडो मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र साव, समाज सेवी कोलेश्वर साव, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव,लीलावती देवी,बालगोविंद स्वर्णकार,अनूप सोनी, दिलीप राणा, चंद्रभूषण साव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे l

रिपोर्टर - गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.