भक्ति और उत्साह के साथ शारदीय नवरात्रि का आगाज: घर-घर गूंजे माता के जयकारे

कोडरमा - चंदवारा आज देशभर के साथ चंदवारा में भी  शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। सुबह के शुभ मुहूर्त में मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही शक्ति की  उपासना का नौ दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। मुंशी पंडित के घर में गायत्री परिवार चंदवारा का कलश स्थापित किया गया। मुख्य पुजारी के रूप में प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।जहाँ भक्तों के 'जय माता दी' एवं गायत्री माता की जय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश स्थापना और मां शैलपुत्री का पूजन

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। पुजारी जी के अनुसार, आज सुबह से ही अभिजीत मुहूर्त' में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में घटस्थापना की और अखंड ज्योति प्रज्वलित की। सुरक्षा व्यवस्था: त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

बाजारों में भी रही रौनक

कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री जैसे नारियल,चुनरी,आम के पत्ते और मिट्टी के पात्रों की खरीदारी के लिए कल शाम से ही बाजारों में खासी भीड़ देखी गई। फूलों और फलों की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई,लेकिन भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। अगले नौ दिनों का महत्वज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार नवरात्रि में कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इन नौ दिनों में भक्त उपवास रखकर और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी की कृपा प्राप्त करेंगे।कलश स्थापना में दर्जनों भक्त उपस्थित थे।

रिपोर्टर - गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.