नवनिर्माण गायत्री मंदिर हेतु 18 सदस्यीय कमेटी का गठन, महरू मोदी बने अध्यक्ष
कोडरमा : चंदवारा स्थानीय बाजार प्रांगण स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवनिर्माण गायत्री मंदिर के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने और प्रबंधन हेतु सर्वसम्मति से 18 सदस्यीय नई कार्यसमिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों ने मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार की और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार पर बल दिया। सर्वसम्मति से सीताराम सोनार को संरक्षक और महरू मोदी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति की सूची:
संरक्षक: सीताराम सोनार एवं संपूर्ण गायत्री परिवार अध्यक्ष: महरू मोदी उपाध्यक्ष: रामचंद्र राम, संतोष कुशवाहा
सचिव: प्रकाश ठाकुर सह सचिव: प्रदीप सिंह, राजकुमार बर्नवाल कोषाध्यक्ष: कृष्णा राणा कार्यकारिणी सदस्य: गौतम कुमार, पप्पू बर्नवाल,अमित प्रसाद,मुंशी पंडित,रामचंद्र रजक,सोधन पंडित,बद्री पंडित। महिला प्रतिनिधि केशरी देवी,मेघनी देवी, शांति देवी।
भविष्य की योजना:
नवनियुक्त अध्यक्ष महरू मोदी ने कहा कि सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। सचिव प्रकाश ठाकुर ने बताया कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र होगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मंदिर निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रिपोर्टर - गौतम कुमार

No Previous Comments found.