मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
कोडरमा - चंदवारा आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर चंदवारा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार एवं अंचल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) किया। मौके पर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का अहसास कराना और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है। मार्च के दौरान अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शांति व्यवस्था बनाए रखें: प्रशासन ने प्रबुद्ध नागरिकों और अखाड़ा कमेटियों के साथ समन्वय बनाकर पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। संदेहास्पद गतिविधि की दें सूचना: यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या प्रशासन को दें। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.