झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन: विजय मोदी बने चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष*

कोडरमा - चंदवारा झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) की एक बैठक का नेतृत्व कोडरमा जिला महासचिव अनिल सिंह एवं चंदवारा प्रखंड संगठन विस्तार प्रभारी रामकुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकजुटता, सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और सभी सदस्यों को एक मंच पर जोड़कर कार्य करने का आह्वान किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें विजय मोदी को चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा, संतोष बर्नवाल को उपाध्यक्ष,गौतम कुमार को सचिव, जयकांत मोदी को सह-सचिव और सद्दाम अंसारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

क्षेत्र के पत्रकारों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। पदभार ग्रहण करते हुए विजय मोदी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर प्रेम भारती, रामकृष्ण मेहता, सुधीर पांडेय, विजय बर्नवाल, मनीष बर्नवाल, अमित सिंह, प्रभु राणा और सतीश सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.