केडीसीए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं: चुनाव अधिकारी रंजीत दुबे

कोडरमा - चंदवारा कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (KDCA) के चुनाव को लेकर शनिवार को चंदवारा स्थित महादेवम होटल में चुनाव अधिकारी रंजीत दुबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि केडीसीए की चुनावी प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और नियमों के तहत संचालित की जा रही है। चुनाव अधिकारी रंजीत दुबे (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने जानकारी दी कि 5 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक चुनावी प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी कार्यालय से प्राप्त करने और लिखित आपत्ति/शिकायत दर्ज कराने का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 7 अगस्त को कुछ लोगों ने उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चुनाव अधिकारी ने बीते दिन कुछ लोगों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केडीसीए (KDCA), जेएससीए (JSCA) और चुनाव अधिकारी पर लगाए गए आरोपों पर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव से जुड़ी सभी सूचनाएं जेएससीए को भी दी जा चुकी हैं, तो तय समय सीमा में लिखित शिकायत न देकर मीडिया के सामने आरोप लगाना नियमों की अनदेखी है।
उन्होंने कहा कि जिला का वरिष्ठ अधिवक्ता होने के नाते वे पूरी निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराएंगे और अपनी बात जेएससीए के समक्ष रखेंगे। रंजीत दुबे ने मताधिकार प्राप्त सभी स्कूलों, क्लबों और सदस्यों से अपील की है कि वे आगामी दो दिनों के भीतर अपने संस्था के लेटर पैड पर प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी का नाम जमा करा दें (जिनका जमा है उन्हें दोबारा देने की आवश्यकता नहीं है), ताकि चुनाव की आगे की प्रक्रिया तेजी से बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि चुनाव से जुड़ी जानकारियां आगे भी पारदर्शी तरीके से दी जाती रहेंगी।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.