उत्कृष्ट कार्य के लिए जयनगर प्रखंड के तीन कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

कोडरमा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, कोडरमा की ओर से जयनगर प्रखंड में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले तीन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रखंड प्रशासन को उपलब्ध कराया गया था, जिसके बाद बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ सारांश जैन ने अपने हाथों से सम्मानित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

सम्मानित होने वाले कर्मियों में अजय कुमार, कनीय अभियंता (मनरेगा), सुभाष कुमार पासवान, कंप्यूटर ऑपरेटर (सामाजिक सुरक्षा) एवं अभिषेक कुमार, कंप्यूटर सहायक (मनरेगा) शामिल हैं।

इस अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार ने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है। साथ ही इससे अन्य कर्मियों को भी अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी कर्मियों से इसी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। यह पहल सरकारी कार्यों में उत्कृष्टता, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

 रिपोर्टर : अनिल सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.