सरस्वती शिशु मंदिर भोंडो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सामूहिक रक्षाबंधन समारोह

चंदवारा (कोडरमा) : चंदवारा प्रखंड अंतर्गत भोंडो (बगिया) स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत सादगी और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट रिश्ते, सम्मान और उच्च पारिवारिक जीवन मूल्यों का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अपनी परंपराओं और संस्कारों के प्रति आदर का भाव विकसित होता है।
समारोह के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सुखद, संस्कारवान और सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के अशोक सिंह,घनश्याम दास,टिंकू रजक,स्वेता कुमारी,पार्वती कुमारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.