भौंडो में गणपति पूजा की तैयारियों को लेकर नवयुवकों की बैठक, नई समिति का हुआ गठन

चंदवारा - कोडरमा प्रखंड के ग्राम भौंडो में आगामी श्री गणेश पूजा को पारंपरिक श्रद्धा,उल्लास और धूमधाम से मनाने के लिए स्थानीय नवयुवकों ने एक विशेष बैठक आहुत की। बैठक में पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण,अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई,साथ ही व्यवस्था के सुचारू संचालन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता दिनेश साव ने की। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं से व्यापक विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। समिति में टहल साव को अध्यक्ष और रमेश कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा प्रदीप साव को सचिव, राजेश साव को कोषाध्यक्ष,संजय कुमार को उप कोषाध्यक्ष, कुलदीप साव को मीडिया प्रभारी,भीखन साव को निर्देशक, बंधु साव को उपनिदेशक,हरिश्चंद्र को मनोरंजन मंत्री और गोवर्धन साव को उप मनोरंजन मंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति उत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित थे।

रिपोर्टर - श्रवण कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.