चीलोडीह में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश जलयात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
कोडरमा : चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत स्थित चीलोडीह में प्रसिद्ध देवी मंडप परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर देवी मंडप से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य एवं पावन जलयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए। पवित्र जल भरकर मंडप तक पहुंचने के दौरान पूरा क्षेत्र 'हरे राम, हरे कृष्ण' और भगवान श्रीहरि के जयकारों से गुंजायमान रहा। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर पूजा-अर्चना की। जलयात्रा व कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा,मंडल कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार बर्नवाल,उपप्रमुख खुशबू देवी,चतुरी महतो, सुरेश महतो, कैलाश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। 24 घंटे चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और भंडारे व कीर्तन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.