चंदवारा के जामुखांडी में धूमधाम से मना करमा महोत्सव: विधायक मनोज कुमार यादव ने की करम डाल की पूजा

चंदवारा : चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उरवाँ पंचायत के ग्राम जामुखांडी में घटवार आदिवासी महासभा के तत्वावधान में भव्य करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत रूप से करम डाल की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि घटवार समाज की प्रकृति-पूजा की परंपरा और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरे राज्य और देश की साझा धरोहर है। उन्होंने कहा कि करमा जैसे लोकपर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण, भाई-बहन के अटूट स्नेह और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक मांदर की थाप पर सांस्कृतिक गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव,जिला परिषद नीतू यादव,मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,विनय राणा,सुरेश यादव,राजेंद्र ठाकुर एवं महासभा के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पूरे जिले से आए हुए ग्रामीण उपस्थित थे। पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आया और सभी ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां बांटीं।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.