500 एमटी पैक्स गोदाम का शिलान्यास, डिग्री कॉलेज परिसर में पीसीसी पथ का उद्घाटन

कोडरमा - चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस दौरान चंदवारा पश्चिमी में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं डिग्री कॉलेज चंदवारा परिसर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन विधायक ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास और किसानों की सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पैक्स गोदाम के निर्माण से स्थानीय किसानों को कृषि उपज के भंडारण में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में सहकारिता व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके बाद विधायक ने डिग्री कॉलेज चंदवारा परिसर में नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था,विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा कॉलेज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कॉलेज की आवश्यकताओं की जानकारी ली और विकास कार्यों को लेकर संबंधित स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.