डोमचांच नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

कोडरमा - डोमचांच (कोडरमा)। भारतीय जनता पार्टी डोमचांच नगर मंडल की अक्टूबर माह की संगठनात्मक बैठक सोमवार को डोमचांच दक्षिणी पंचायत भवन स्थित बहुउद्देशीय भवन में नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन नगर महामंत्री कुलदीप राम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अमरदीप कुमार ने किया। मुख्य अतिथि नगर प्रभारी महेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा को डोमचांच नगर मंडल में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। यात्रा की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित प्रकाश ठाकुर, लक्ष्मी मेहता, राजेश यादव एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.