विधायक मनोज कुमार यादव ने विभिन्न पूजा पंडालों में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

चंदवारा : शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने चंदवारा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माँ दुर्गा के दरबार में मत्था टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

विधायक ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मदनगुंडी,श्री दुर्गा पूजा समिति चंदवारा एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति भोंडो सहित अन्य पंडालों में पहुंचकर माँ भगवती का दर्शन-पूजन किया। पूजा पंडालों में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समितियों के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा विधायक श्री यादव को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने पूजा समितियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और सभी श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, बिनोद कुमार बर्नवाल,आनंद मोदी, नंदकिशोर सोनी,बालगोविंद सोनी,मनोज मोदी,मुन्ना मोदी,प्रदीप मोदी,विनोद राणा, ओमप्रकाश मोदी,कुमार आनंद,सुखदेव साव,बीरेंद्र यादव,सुरेश यादव,संतोष मोदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : गौतम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.