चंदवारा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला अभियान, परिवहन पदाधिकारी व एसडीएम ने संभाली कमान

चंदवारा : चंदवारा में सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी,एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) निर्मल सोरेन पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वालों को हटाने की कार्रवाई की।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हलचल देखी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराना, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना तथा आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।गौरतलब है कि सड़कों के किनारे दुकानों का सामान रखने, अस्थायी दुकानें लगाने तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण के कारण कई बार यातायात प्रभावित होता है। इससे आम राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा चलाया गया यह अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अधिकारियों ने अतिक्रमण मुक्त अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन गंभीर है। अभियान के जरिए सड़क पर आवागमन को सुगम बनाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि चंदवारा में अतिक्रमण की समस्या पर कितनी प्रभावी रोक लगती है और आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों से कितनी राहत मिलती है।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.