मलेशिया में चमकी कोडरमा की बेटी: अंडर-17 फुटबॉल टीम की कप्तानी कर लौटीं दीपिका कुमारी, जिले में जश्न का माहौल

कोडरमा :  झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ढाब गांव की बेटी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपिका ने बतौर कप्तान शानदार नेतृत्व और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विदेश में देश का परचम लहराने के बाद जब दीपिका अपने वतन लौटीं, तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

साधारण परिवार से निकलकर तय किया अंतरराष्ट्रीय सफर इसमें उन्होंने अपने इस सफलता में बचपन से सिखाते आ रहे अपने फुटबॉल कोच राजू सिंह को धन्यवाद कहा।
ढाब निवासी बिनोद यादव की पुत्री दीपिका कुमारी बचपन से ही खेलकूद में गहरी रुचि रखती थीं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
दीपिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। उनके भाई सचिन यादव ने बताया कि दीपिका ने गांव की संकरी गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मैदान तक का सफर अपनी निष्ठा से तय किया है। इस गर्व भरे मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,बजरंग दल विभाग संयोजक राजू यादव,समाजसेवी अशोक सिंह,भूपेंद्र यादव,दिलीप यादव,संदीप यादव,बीरेंद्र यादव,संदीप सोनी सहित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीपिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी यह सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

रिपोर्टर: गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.