चंदवारा प्रखंड को राज्य स्तर पर मिला सम्मान, सीएम हेमंत सोरेन ने BDO सुमित कुमार मिश्रा को किया पुरस्कृत

कोडरमा  : चंदवारा प्रखंड के लिए शनिवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। रांची के खेलगांव में आयोजित 'झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा' के समापन समारोह में चंदवारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुमित कुमार मिश्रा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने BDO सुमित कुमार मिश्रा को ग्रामीण आवास योजना के सफल क्रियान्वयन और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद BDO सुमित कुमार मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि चंदवारा प्रखंड के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य हमेशा से यह रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर आवास योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। यह पुरस्कार हमें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।" प्रखंड प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए BDO और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.