भाजपा चंदवारा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ और एसआईआर पर बनी रणनीति
चंदवारा : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंदवारा मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने की तथा मंच संचालन मंडल महामंत्री सुखदेव साव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल अंतर्गत आने वाले सभी 54 बूथों पर 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल प्रभारी सुभाष मोदी,सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद राणा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, मुन्ना मोदी, राजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया भुनेश्वर पंडित, सुरेश यादव, वीरेंद्र यादव, वासुदेव साव, महावीर साहू, बैजू सिंह, सुभाष राणा, विनोद प्रसाद बरनवाल, दिलीप यादव, मुरली मोदी, कैलाश यादव, प्रदीप यादव सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार

No Previous Comments found.