गांधी जयंती पर चंदवारा भाजपा मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, शिव मंदिर प्रांगण व मंगरी बाजार में की सफाई

कोडरमा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंदवारा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने चंदवारा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण तथा मंगरी बाजार क्षेत्र में व्यापक स्तर पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। पूज्य बापू के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मंडल प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद राणा, पंचायत समिति प्रतिनिधि बालगोविंद स्वर्णकार, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना मोदी, मंडल मंत्री राजेंद्र ठाकुर, उमेश सोनी, शिवम सोनी, अशोक सोनी एवं संतोष सोनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.