बीएनएस एवं विशेष अधिनियमों के प्रकरणों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर हुआ विस्तृत मार्गदर्शन

कोरिया : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)  रत्ना सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में "विवेचना सुधार एवं न्यायालयीन दोषमुक्ति" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं उद्बोधन के साथ हुआ। इसके उपरांत आमंत्रित वरिष्ठ कानूनविदों, जिला लोक अभियोजन अधिकारी (DPO), अतिरिक्त जिला लोक अभियोजकों (ADPO) एवं सहायक शासकीय अधिवक्ताओं (AGP) ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा विभिन्न विशेष अधिनियमों से संबंधित अपराधों की विवेचना में सामान्यतः होने वाली त्रुटियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने न्यायालय में अभियोजन को सुदृढ़ बनाने, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, दस्तावेजों के सही संधारण तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए आवश्यक कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

सेमिनार के दौरान थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित उपस्थित विवेचकों ने विभिन्न कानूनी एवं व्यावहारिक विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों से सभी विवेचक लाभान्वित हुए तथा भविष्य में विवेचना की गुणवत्ता सुधारने एवं न्यायालय में दोषसिद्धि की संभावना बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित कानूनविद  - एच.के. पाण्डेय – जिला लोक अभियोजन अधिकारी (DPO), बैकुण्ठपुर
प्रमोद केरकेट्टा – अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक (ADPO), मनेंद्रगढ़
 सौरभ समाया – अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक (ADPO), जनकपुर
 फकीर चंद – अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक (ADPO), बैकुण्ठपुर
 जितेन्द्र कुमार – अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक (ADPO), मनेंद्रगढ़
 गोपाल दास – सहायक शासकीय अधिवक्ता (AGP), मनेंद्रगढ़
कैलाश विश्वकर्मा – सहायक शासकीय अधिवक्ता (AGP), चिरमिरी
 घनश्याम राय – विशेष सहायक शासकीय अधिवक्ता (विशेष AGP, POCSO), मनेंद्रगढ़
पुलिस विभाग से उपस्थित अधिकारी - नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) चिरमिरी  दीपिका मिंज
एसडीओपी जनकपुर  अलेक्सियस टोप्पो
थाना प्रभारी कोतवाली मनेंद्रगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले
थाना प्रभारी केल्हारी निरीक्षक मनीष धुर्वे
थाना प्रभारी चिरमिरी उप निरीक्षक विजय सिंह
जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा प्रत्येक थाना से उपस्थित उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक स्तर के विवेचकगण।

रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.