मुख्यमंत्री दौरे से पहले जनसंपर्क पर उठे सवाल
कोरिया : मुख्यमंत्री के कोरिया दौरे से पूर्व जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया पास एक दिन पहले ही जारी कर दिए गए थे। हालांकि पास वितरण की प्रक्रिया को लेकर अब जिले के पत्रकारों के बीच असमानता के आरोप सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ पत्रकारों को कार्यक्रम के दो अलग-अलग स्थलों पर कवरेज की अनुमति प्रदान की गई है, जबकि अन्य पत्रकारों को केवल एक ही स्थल तक सीमित रखा गया है। इसी आधार पर समान अवसर और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मीडिया प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सुरक्षा या व्यवस्थागत कारणों से संख्या नियंत्रित की गई थी, तो सभी के लिए एक समान नीति अपनाई जानी चाहिए थी। दो स्थलों की अनुमति किन मानकों अथवा निर्देशों के तहत दी गई, इस पर स्पष्टता की मांग की जा रही है। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों का तर्क है कि कार्यक्रम प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के आधार पर ऐसी व्यवस्था की जाती है। बावजूद इसके, पत्रकारों का कहना है कि चयन प्रक्रिया का लिखित मापदंड सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति न रहे।
अब देखना होगा कि जनसंपर्क विभाग इस विषय में क्या स्पष्टीकरण देता है और भविष्य में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
रिपोर्टर : : हफीज़ अहमद

No Previous Comments found.