सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले "राहवीरो "को मिला सम्मान
मनेन्द्रगढ़ : भारत सरकार, परिवहन मंत्रालय द्वारा संचालित “ राहवीर योजना ” के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत जो व्यक्ति घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है, उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
उक्त योजना का पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राज पत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को “राहवीर योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में मंगल भवन पोड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे मानवता का परिचय देने वाले राहवीरो को छ.ग. शासन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा राहवीरो को 25,000₹ का चेक प्रदान किया गया
जनजागरूकता अभियान राहवीर योजना के फलस्वरूप लाभान्वित नागरिक:
दिनांक 29.11.2025 – सड़क दुर्घटना में घायल शिवशंकर एवं बीरबल को
विनोद साहू पिता राम अवतार साहू निवासी सेमरा, थाना पोड़ी द्वारा अपने साधन से अस्पताल पहुंचाया गया।
दिनांक 15.12.2025 – घायल सीमांचल को
मोहम्मद जाकिर पिता स्व मोहमद साहब निवासी हल्दीबाड़ी, थाना चिरमिरी द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
दिनांक 28.12.2025 – घायल अनिल को
शाहनवाज अली पिता शौकत अली निवासी नागपुर अपने वाहन से हॉस्पिटल मे भर्ती कर सहायता प्रदान की गई।
दिनांक 02.01.2026 – घायल बाल सिंह को
महेश साहू पिता रामलखन निवासी महाराजपुर द्वारा अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
उपरोक्त सभी नागरिकों ने अपने-अपने स्तर पर तत्परता दिखाते हुए घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उक्त कार्यक्रम मे CSP चिरमिरी दीपिका मिंज, महापौर नगर निगम चिरमिरी राम नरेश राय , थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह, पुलिस स्टॉफ व 100 की संख्या मे नागरिक उपस्थित थे.
पुलिस विभाग द्वारा अपील:-
सभी नागरिकों से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने हेतु आगे आएं एवं “राहवीर योजना” का लाभ उठाकर मानवता का परिचय दें।यदि कहीं भी सड़क दुर्घटना घटित हो तो घायलों की ज्यादा से ज्यादा मदद सभी नागरिक करें।
“आपकी एक मदद – किसी की पूरी जिंदगी बचा सकती है”
रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी

No Previous Comments found.