भारत की विदेश नीति के बदलते परिदृश्य पर शोध कर डॉ.नीलम मिश्रा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

कोरिया - ग्राम खैरी पटना निवासी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय,सरगुजा अंबिकापुर की शोधार्थी नीलम मिश्रा ने "बदलते परिदृश्य में भारत की विदेश नीति का अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। नीलम मिश्रा का शोध केंद्र शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अंबिकापुर रहा। यह शोध डॉ.अखिलेश कुमार द्विवेदी,विभागाध्यक्ष,राजनीति विज्ञान विभाग,शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर एवं अध्यक्ष,अध्ययन बोर्ड राजनीति विज्ञान,संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय,सरगुजा अंबिकापुर के कुशल निर्देशन में पूर्ण हुआ। डॉ.नीलम मिश्रा विगत 10 वर्षों से अतिथि व्याख्याता के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। उन्होंने शासकीय हाई स्कूल झरनापारा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडेली तथा शासकीय हाई स्कूल सावांरावां में अध्यापन कार्य किया है। वर्तमान में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनी में सेवारत हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में प्री-पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की,वर्ष 2021–22 में कोर्स वर्क सफलतापूर्वक पूर्ण किया तथा वर्ष 2023 में शोध शीर्षक का पंजीयन कराया। दीर्घकालीन चले शोध प्रक्रिया के उपरांत वर्ष 2026 में अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ उनका शोध कार्य पूर्ण हुआ। अंतिम मौखिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप  में डॉ.हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश से राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं ख्यातिलब्ध विद्वान प्रोफेसर डॉ.अनुपम शर्मा रहीं जिन्होंने शोधार्थी द्वारा किए गए शोध को अत्यंत ही उपयोगी एवं प्रासंगिक बताया।

शोधार्थी ने अपने शोध में वर्ष 2014 के बाद भारत की विदेश नीति में आए महत्वपूर्ण परिवर्तनों,वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका, पड़ोसी देशों के साथ संबंधों,रणनीतिक साझेदारियों,आर्थिक एवं सुरक्षा नीति तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया है। डॉ.नीलम मिश्रा ने शोध के दौरान विगत 7 वर्षों में मिले अतुलनीय सहयोग के लिए अपने माता-पिता,सास-ससुर,परिवार एवं गुरुजनों के साथ संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के कुल सचिव डॉ.शारदा प्रसाद त्रिपाठी शोध सम्यक डॉ. पीयूष पांडेय शोध केंद्र की प्राचार्य डॉ.एजेन टोप्पो,पंडित रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य डॉ.एच.एन.दुबे,जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया जितेंद्र गुप्ता,प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनी शिव शंकर कुशवाहा,समस्त विद्यालयीन स्टाफ,बच्चे सहित समस्त मार्गदर्शकगण एवं प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहयोग कर्ताओं व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि डॉ.नीलम मिश्रा ग्राम खैरी पटना निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता आचार्य रामावतार मिश्र की पुत्रवधू एवं ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर राष्ट्रपति पदक प्राप्त डॉ.महेश मिश्रा की धर्मपत्नी हैं। डॉ.नीलम की इस उपलब्धि पर वरिष्ठजन,सहकर्मियों,मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.