साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान चलाया गया।
चिरमिरी - एमसीबी जिले के चिरमिरी में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी में आयोजित किया गया, जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चिरमिरी के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पोंड़ी ओमप्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य अमित, शिक्षक वरुण कुमार दीक्षित, नमन अग्रवाल, गणेश साहू, मनीष कुमार दुबे, आदर्श मिश्रा, दीपिका डोंगरे, खुशबु मंडल, सिद्धार्थ राय, वैभव नाथ झा एवं आस्था तिवारी उपस्थित रहे।
वहीं प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी पोंड़ी ओमप्रकाश दुबे, सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद राजवाड़े एवं अजय कुमार मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी
No Previous Comments found.