अपराध समीक्षा पर पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने ली बैठक

कोरिया - रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर द्वारा समस्त पुलिस प्रभारी अधिकारियों, विवेचकों की समीक्षा बैठक ली गई। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कोरिया ने पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से जारी परिपत्र एवं परवानो के निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की एवं जहाँ कंप्लायंस शेष है वहां अविलम्ब कंप्लायंस के निर्देश दिए साथ ही वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों को सभी थाना, चौकी एवं रक्षित केंद्र प्रभारी द्वारा गणना में सुनाने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जिले के अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओ के विरुद्ध करवाई करने, लंबित अपराध, चालान, विवेचना, लघु अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मर्ग जैसे अनेक विषयों पर गंभीरता से निराकरण करने का निर्देश दिया एवं इन विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 

इस बैठक में एसपी कोरिया ने सभी थानो के आकड़ो का सिलसलेवार निरीक्षण किया, सभी थाना/चौक़ी के विवेचकों से उनके पास लंबित अपराध, मर्ग, चालान एवं 01 माह से अधिक समय से लंबित वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों पत्रों के बारे मे जानकारी ली एवं यथाशीघ्र लंबित प्रकरणों के निराकरण करने का निर्देश भी दिया है । बैठक में क्राइम पेंडेंसी की मौजूदा दर को और भी नीचे लाने के लिए निर्देशित किया गया है । 

बैठक में एसपी ने सभी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में बाउंड ओवर की कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया है। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग करने के लिए भी निर्देशित किया है। 03 सवारी बैठाकर तेज रफ्तार से हॉर्न बजाते हुए दुपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही बढ़ाने के साथ मालवाहकों पर सवारी बैठाने वालों पर कड़ाई के भी निर्देश दिए गए है। एसपी कोरिया ने लघु अधिनियमों में बराबर कार्यवाही करते हुए जुआं-सट्टा, शराब, कोयला चोर पकड़ने के भी निर्देश दिए है।

विवेचना में लाये सुधार, उच्च स्तर की हो विवेचना - पुलिस अधीक्षक कोरिया
पुलिस अधीक्षक ने जिलें के अपराध समीक्षा बैठक मे विवेचक के कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि उच्च स्तर की विवेचना की जाए। राजपत्रित अधिकारी विवेचकों के कार्यों के बटवारा पर विशेष ध्यान दे। कोरिया जिले की इस अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि आपके अधिनस्थ, आपके द्वारा की जाने वाली विवेचना एवं दोषसिद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए। विवेचना के स्तर पर आवश्यक सुधार कर दोषसिद्धि स्तर बढाने का भरपूर प्रयास करें।

राजपत्रित अधिकारी नियमित थाना विजिट करें
क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निरंतर अपने अधिकार क्षेत्र के किसी एक थाना मे विजिट जरूर करें तथा समय समय पर औचक निरीक्षण करें।

नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि पर्व के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरबा/दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख मंदिरों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग व विजिबल पुलिसिंग की जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे/लाउडस्पीकर) के उपयोग में निर्धारित समयावधि एवं ध्वनि मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों, शराबियों और स्टंट/तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त नजर रखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला सुरक्षा बल एवं अतिरिक्त पेट्रोलिंग तैनात करने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक आरक्षक अपने-अपने बीट की कानून व्यवस्था एवं अपराध की जानकारी रखे एवं समय-समय पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक स्वयं गणना लेंगे साथ ही शिकायत के सम्बन्ध मे कोई भी व्यक्ति थाना से निराश होकर न लौटे, सभी के साथ शालीनता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें एवं सभी की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच हो। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि जिले में हो रही चोरी, नकबजनी, गृह भेदन एवं साइबर से सम्बंधित अपराध को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश की थाना मे लगातार बुलाकर और सकूनत पर जाकर चेकिंग करते रहें। पैदल मार्च, कॉम्बिग गस्त और शाम को प्रभारी स्वयं क्षेत्र मे विजिबल पुलिसिंग के लिए निकले। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की थाना में उचित सुनवाई हो जिससे कि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय आकर शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े। 

उक्त अपराध समीक्षा बैठक मे जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, SDOP मोहसीन खान, उप पुलिस अधीक्षक अजाक नेलशन कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर समेत समस्त थाना/चौक़ी प्रभारी, विवेचकगण, यातायात प्रभारी, साइबर सेल, CCTNS, महिला सेल, कंट्रोल रूम, DSB एवं पुलिस अधीक्षक के रीडर मौजूद रहें।

रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.